बेटे का फ्री फायर गेम खेलना पिता को पड़ा भारी:मां की ईमेल आईडी और पासवर्ड ठग को दिए, 10.85 लाख विड्रॉल किए

अजमेर में बेटे के द्वारा फ्री फायर गेम खेलना पिता को भारी पड़ गया। ठगों ने गेम में बच्चे से दोस्ती कर उसकी मां की मेल आईडी और पासवर्ड ले लिए। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 10 लाख 85000 विड्रोल कर लिए। पीड़ित पिता को ठगी की जानकारी पैसों की जरूरत होने पर वह बैंक में गए तो तब पता चली। पीड़ित ने मामले में एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार अजय नगर निवासी राजकुमार पुत्र भगवानदास की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी सिम्मी का बैंक ऑफ़ इंडिया में अकाउंट है। उसकी पत्नी के मोबाइल में बेटे के द्वारा फ्री फायर गेम खेला जा रहा था। बेटे के गेम खेलने के दौरान एक अनजान व्यक्ति से उसकी बातचीत हुई। बेटा उस इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लग गया। बाद में व्यक्ति के द्वारा अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड बेटे को दिया गया। इसके बाद बेटे ने भी पत्नी की ईमेल आईडी और पासवर्ड उसे व्यक्ति को शेयर कर दिया। बाद में ठग के द्वारा उसके अकाउंट से पैसे निकालना शुरू कर दिए। लेकिन इसका कोई मैसेज या ओटीपी उनके पास नहीं पहुंचा था। पीड़ित ने बताया कि जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो बैंक गए तो पता चला कि उनके अकाउंट से 10 लाख 85000 विड्रोल किए गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *