बेटे के दोस्त ने की महिला के घर चोरी:लुधियाना में दो आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार; ताला तोड़कर कैश और गहने लेकर भागे

लुधियाना में एक महिला के घर से उसके बेटे के दोस्त ने चोरी कर ली। घटना रायकोट की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है। घटना 5 मार्च की है। प्रोफेसर कॉलोनी रायकोट की रहने वाली स्नेह लत्ता घरेलू कामकाज करती हैं। वह अपने बेटे के दोस्त सरबजीत सिंह के घर गई थीं। अगली सुबह जब वह घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा था, जिसमें से सोना और नगदी गायब थी। थाना सिटी के इंचार्ज अमरजीत सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि महिला के बेटे के पड़ोसी दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बरनाला के रहने वाले चमकौर सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 13 तोले सोना और 2.5 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। तीसरा आरोपी गुरप्रीत सिंह रायकोट का रहने वाला है, जो अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *