डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपनी मां के सर पर लोहे की सरिया मारकर हत्या कर दी। पिता ने अपने बेटे के खिलाफ पत्नी के मर्डर की FIR दर्ज करवाई है। घटना के दौरान आरोपी के भाई और बहन मौजूद थे। आज पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बेटे के पैसे मां के पास रखे थे सौराब सिंह निवासी राधा नगरी थाना कामां ने बताया कि वह हरियाणा के उटावड़ा में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी रुक्सीना (40), दो बेटे दिलशान (16), इकराम (14) बेटी इकराना (10) घर पर रहती है। बेटा दिलशान दिमागी रूप से बीमार है। उसने करीब 1 महीने पहले किसी होटल पर काम किया था। वहां से उसे 7 हजार रुपये मिले थे। जो रुक्सीना के पास रखे हुए थे। मां ने पैसे नहीं दिए तो, सरिया से किया हमला कल दिलशान अपनी मां रुक्सीना से अपने 7 हजार रुपये मांग रहा था। रुक्सीना ने पैसे देने से मना कर दिया। रुक्सीना ने बड़े बेटे दिलशान से कहा कि वह पैसे कहीं गिरा देगा। इतने में दिलशान ने घर में रखा सरिया उठाया और अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। मां के चिल्लाने की आवाज सुन इकराम और इकराना तुरंत अपनी मां के पास पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी मां को लहूलुहान देखा तो, वह चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुन पड़ौसी घर पहुंचे तभी पड़ौसी बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन तुरंत रुक्सीना के घर पहुंचे। जहां वह लहूलुहान हालात में पड़ी हुई थी। पड़ौसियों ने तुरंत कामां पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद रुक्सीना को कामां अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान रुक्सीना ने दम तोड़ दिया। पिता ने करवाई बेटे के खिलाफ FIR आज सुबह पुलिस ने रुक्सीना के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद सौराब सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ अपनी पत्नी के मर्डर की FIR कामां थाने में दी। फिलहाल पुलिस ने दिलशान को हिरासत में ले लिया है।


