देवरीबंगला| ग्राम गणेश खपरी में भक्त मां कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना ग्रामीण साहू समाज ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि साहू समाज संगठित एवं अग्रणी है। साहू समाज ने कई कुरीतियों को त्याग कर आदर्श स्थापित किया है। आज समाज में बेटों से अधिक बेटियां पढ़ाई में आगे है। शादी के संबंध में बड़ी दिक्कत आ रही है। बेटा एवं बेटियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना चाहिए। साहू समाज राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति से मजबूत समाज है। कार्यक्रम को जनपद सदस्य चित्रलेखा साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, सरपंच अकबर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, सागर साहू, संपत साहू लुबलिक दास साहू, रामदास साहू, मोदीराम साहू, गंगाराम साहू, जागेश्वर साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


