बेतरतीब पार्किंग से राहगीर हो रहे परेशान

धमतरी| पुराना नेशनल हाईवे-30 में बेतरतीब पार्किंग आज एक बड़ी समस्या बन गई है। रत्नाबांधा चौक से लेकर सिहावा चौक के बीच सड़क के दोनों छोर में चारपहिया वाहनों को सड़क में आड़ा-तिरहा ऐसे पार्किंग कर दिया जाता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं है। जबकि यह क्षेत्र बहुत ज्यादा रिस्की वाला है। अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस प्रशासन को बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *