बेतिया में ITBP जवान ने गोली मारकर खुद को उड़ाया:चुनाव ड्यूटी में तैनात थे, स्कूल की छत पर की आत्महत्या; झारखंड के रहने वाले थे

बेतिया में शनिवार शाम ITBP के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहंड भवानीपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय की है, जहां चुनाव ड्यूटी के दौरान जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। जवान ने स्कूल की छत पर खुद को गोली मारी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान गौतम कुमार यादव (33) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। आत्महत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि, 1:30 बजे घटना की सूचना मिली। ITBP के एक जवान अपने हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। इस सूचना के बाद राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। घटना की सूचना ITBP के सीनियर को दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *