बेरमो क्षेत्र में शांति व सौहार्द से मना मुहर्रम, ताजिया के जुलूस में लोगों ने दिखाए करतब

भास्कर न्यूज | बेरमो संपूर्ण बेरमो अनुमंडल में मुहर्रम शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। आयोजकों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। फुसरो, करगली बाजार, सुभाषनगर, जरीडीह बाजार, बेरमो, कथारा, गोमिया, बोकारो थर्मल, नावाडीह, चंद्रपुरा, चलकरी, पिछरी सहित जगह-जगह से ताजिया जुलूस निकला। इसमें लोग मोहमदिया निशान लेकर चल रहे थे। वहीं या हुसैन, या अली का गगनभेदी नारा लगाते हुए सैकड़ों युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाए। इस दौरान बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बीएन सिंह सहित बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के अलावा विभिन्न थाना के थाना प्रभारी व टीम जगह-जगह गश्त लगाते रहे। वहीं संपूर्ण संवेदनशील क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस में प्रशासन की ओर से ​मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही थी। तुपकाडीह, तांतरी, पिछरी, अंगवाली क्षेत्र में मनाया मुहर्रम तुपकाडीह| पेटरवार व जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के तुपकाडीह, तांतरी, पिछरी, अंगवाली आदि में मुहर्रम के मौके पर जुलूस निकाला गया। त्योहार को लेकर रविवार को विभिन्न ईदगाहों से जुलूस निकला। इसमें काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल थे। जुलूस पंचायत के विभिन्न मार्ग से होते हुए देर शाम को ईदगाह लौटा। इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी डंडे से करतब दिखाए। वहीं अंगवाली में पंचायत के हिन्दू समुदाय व पंचायत प्रतिनिधियों ने जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *