बेरोजगारों को मौके पर ही रोजगार दिलाने के लिए एक बार फिर से 24 दिसंबर को रोजगार सहायता शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय टोंक की ओर से रोजगार कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजकुमार मीना ने बताया कि इस सहायता शिविर में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां आएगी। इसमें बेरोजगार युवकों को मौके पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगार आशार्थी समस्त मूल शैक्षिक एवं प्रशैक्षणिक दस्तावेज, 2 पासपोर्ट फोटो एवं रिज्यूम के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी मीना ने बताया कि जिले में ऐसे कई शिक्षित, साक्षर बेरोजगार है जिन्हे रोजगार की तलाश है। इसके लिए सरकार के निर्देश पर कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा के निर्देश पर यह शिविर लगाया जा रहा हैं । इससे पहले भी कई बार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा चुका था। अब मंगलवार को फिर से रोजगार शिविर लगाया जा रहा है। इसमें भी बेरोजगारों को उनके कार्य अनुभव, एज्युकेशन आदि पात्रता के अनुसार जॉब दिलाई जाएगी। स्वरोजगार पर भी फोकस है सरकार का बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हे रोजगार दिलाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन प्रयासरत है । इसके जहां शिक्षित बेरोजगारों को उनकी मंशा के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने का प्रयास कर किए जा रहे है, वहीं उन्हे स्व रोजगार के लिए भी लोन आदि दिलाएं जा रहे हैं । उनकी मंशा के अनुरूप जिस क्षेत्र में स्वरोजगार पाना चाहता है उसी में उसे ट्रेनिंग दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।


