राजिम| नगर के पुराना मेला मैदान में बेरोजगार संघ के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू रहे। उनके साथ छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेट अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं बेरोजगार संघ के पदाधिकारी मंचासीन रहे। ध्वजारोहण के पश्चात एनसीसी के कैडेट्स ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट कर उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों देशभक्ति गीत, नृत्य और समूह नाट्यने समारोह की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।


