बेर का पेड़ युवक पर गिरा, गला कटा; मौत:बालाघाट में पेड़ काटने के दौरान हादसा, पुलिस बोली-पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

बालाघाट में रविवार को ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंगलई निवासी सूरजलाल देवारे (49) की पेड़ काटने के दौरान मौत हो गई। यह घटना छोटे भाई जियालाल के सामने हुई, जब बेर का पेड़ गिरने से सूरजलाल का गला कट गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। बेर का पेट बड़े भाई पर गिरा, दबकर मौत जानकारी के अनुसार, सूरजलाल अपने छोटे भाई जियालाल के साथ सुबह खेत में पेड़ काटने गए थे। एक पेड़ काटने के बाद वे दूसरा बेर का पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान बेर का पेड़ सूरजलाल पर गिर गया, जिससे उनके गले में गंभीर चोट आई। छोटे भाई जियालाल की सूचना पर परिजन तत्काल खेत पहुंचे और घायल सूरजलाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस ने शव बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मुकेश पटले ने भी घटना की पुष्टि की है। ग्रामीण पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *