बेलतरा विधायक ने 200KM की पदयात्रा:सुशांत शुक्ला बोले- मतांतरण के कुचक्र को भेदने के लिए निकाली ध्वज-यात्रा, वनमंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

बिलासपुर जिले के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर अपने ध्वज यात्रा के 200 किलोमीटर पूरे किए। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप के साथ उन्होंने पदयात्रा कर रतनपुर में महामाया देवी का दर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में चर्चित इस ध्वज यात्रा के लिए विधायक सुशांत शुक्ला को बधाई दी। वहीं, सुशांत शुक्ला ने कहा कि मतांतरण के कुचक्र को भेदने के लिए सनातनी भाइयों ध्वज यात्रा का आयोजन किया। दरअसल, अपने ध्वज यात्रा के दौरान रविवार सुबह 11 बजे विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण सुनकर 6वें दिन की यात्रा की शुरुआत की, जो सेंदरी लोफंदी, अमतरा, पेंडरवा, रानीगांव, मदनपुर होकर रात 8.00 बजे रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर पहुंची। जहां पदयात्रियों के साथ मां महामाया का दर्शन कर विधायक ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस यात्रा में शामिल होने के लिए वनमंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे थे। उन्होंने पदयात्रियों के साथ चलकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने मंत्री कश्यप को चुनरी भेंट किया। मंत्री केदार कश्यप ने ध्वज यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि, मुझे इस बात की खुशी है कि, सुशांत शुक्ला नवरात्रि काल में पदयात्रा करने के अपने संकल्प को निर्बाध रूप से पूरा किया। मां महामाया देवी उनकी इस कठिन साधना से छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में सनातन संस्कृति की अविरल धारा प्रवाहित करे, ऐसी कामना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फोन पर दी शुभकामनाएं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक सुशांत शुक्ला को ध्वज यात्रा की की सफलता पर फोन कर बधाई दी। उन्होंने सुशांत शुक्ला से कहा कि, ध्वज यात्रा पूरे नवरात्रि काल में प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी रही, जिस तरह से आपने गांव गली और मोहल्लों की पैदल चल कर देवी मंदिरों और शक्तिपीठों की यात्रा की। यह अत्यंत ही उल्लेखनीय कदम है। MLA शुक्ला ने जताया आभार बेलतरा विधायक सुशांत ने यात्रा के समापन पर कहा कि, आदिशक्ति महामाया देवी प्रदेश के साथ बेलतरा विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करे, सुख और समृद्धि प्रदान करे। इसी मंगलकामना के साथ यात्रा का इस वर्ष का विराम हो रहा है। उन्होंने अपनी इस यात्रा में सहभागी बने सनातनियों के साथ ही कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। लोगों के सहयोग से उनकी 171 किलोमीटर की यात्रा का संकल्प 200 किलोमीटर से ज्यादा का हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित बेलतरा का यह सुशासन रथ गतिशीलता के साथ क्षेत्र में विकास की रास्ते खोलता रहेगा महामाया देवी से यही कामना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *