बेलेट पेपर से चुनाव पर सरकार की नीयत पर संदेह : सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सत्ताधारी दल झामुमो व कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में अपना-अपना प्रत्याशी उतारा है। अगर उन्हें चुनाव में जोर आजमाना ही था, तो दलीय आधार पर चुनाव करवा लेते। उन्होंने कहा कि ईवीएम की बजाय बेलेट पेपर से चुनाव करवाना भी राज्य सरकार की नीयत पर संदेह पैदा करता है। आजसू पार्टी राजनीतिक नैतिकता का पालन करते हुए किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं कर रही। जिला समितियां अपने स्तर पर निर्णय लेंगी। महतो ने कहा कि पार्टी निरंतर संघर्ष के पथ पर अग्रसर है। झारखंड की गैरजिम्मेदार सरकार से क्षुब्ध होकर लोग लगातार आजसू पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिससे संगठन को नई मजबूती मिल रही है। सुदेश महतो बुधवार को पार्टी के मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर लोग लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को नई मजबूती मिल रही है। इस दौरान कांग्रेस, झामुमो और जेएलकेएम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *