बेलौदी में शोकसभा हुई, पूर्व सांसद मोहन मंडावी भी पहुंचे

भास्कर न्यूज | बालोद कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मोहन मंडावी ग्राम बेलौदी पहुंचे। वे गुंडरदेही के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के पिता के शोक कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में मंडावी ने परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि दिवंगत आत्मा का स्नेह, सरलता और नैतिक मूल्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को शक्ति और धैर्य दें। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *