जालंधर | रेलवे कॉलोनी में कचरे की गंदगी और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान हैं। रेलवे कॉलोनी की मेन सड़क पर कचरा से गंदगी फैली रहती है। ऐसे में कचरे में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में दिन में सड़क पर वाहनों से हादसों का खतरा बना रहता है। रात के समय अंधेरे में स्थिति और भी जानलेवा हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और रेलवे को भी शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो सका है। -प्रीत, गुरुनानकपुरा वेस्ट


