बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम पूजा मोदी, सेल्सवुमेनशिप सीजी कुजूर, हैंडीक्राफ्ट अवॉर्ड पूनम बेलिया को मिला

रांची | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के तीसरे व आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह से ही महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हाथ से बने पैनकेक, मावा केक, चॉकलेट पॉप्स, पेस्ट्री, बच्चों सहित महिलाओं को बहुत पसंद आए। मेले में कांजीवरम और केरल की साड़ियों की महिलाओं ने खरीदारी की। मेले में लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. नंदिनी शामिल हुईं। शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने मेले की सफलता पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम पूजा मोदी, बेस्ट सेल्सवुमेनशिप सीजी कुजूर, बेस्ट डिस्पले सोनल अग्रवाल, बेस्ट हैंडीक्राफ्ट का अवॉर्ड पूनम बेलिया को दिया गया। मंच संचालन सीमा टाटिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, अनुसूइया नेवटिया, बीना मोदी, मंजू केडिया, शाखा अध्यक्ष मधु सराफ, उर्मिला पाड़िया, प्रीति बंका, रीना सुरेखा, छाया अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *