बेस्ट एजुकेशनिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. रमेश

कवर्धा| ग्राम छिरहा स्थित शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द्रवंशी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट एजुकेशनिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन पीपल काउंसिल पुणे ने दिया है। संस्था भारत सरकार के सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन, लीडरशिप इन एजुकेशन एकेडमी एंड डेवलपमेंट फिलीपींस और श्रीलंका के सीलोन कॉलेज ऑफ एप्लाइड स्टडीज से जुड़ी है। डॉ. चन्द्रवंशी को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। क​ई मंचों पर उनके काम की तारीफ हो चुकी है। इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों, मित्रों और संघ पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *