बेहतर काम करने पर डॉ. असजद को मिला बेस्ट प्रेसिंडेंट का अवार्ड

भास्कर न्यूज | गढ़वा जमशेदपुर के होटल एनएच हिल्स में लायंस क्लब इंटरनेशनल 322ए सत्र 2024-25 के लिए अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम ने सत्र 2024-25 में अपनी सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए इतिहास रच दिया है। ऐसे में विभिन्न परियोजनाओं और जनहित के कार्यों के लिए क्लब के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी और क्लब को एक साथ कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में परमानेंट प्रोजेक्ट स्वास्थ्य शिविर (जो कि गढ़वा के मिलाप मेडिकल सेंटर में हर महीने के एक तारीख को आयोजित किया जाता है) के अलावा आउट स्टैंडिंग परफॉरमेंस अवार्ड, मेंबरशिप ग्रोथ एप्रिसिएशन अवार्ड, सर्विस रिपोर्टिंग अवार्ड, बैनर प्रेजेंटेशन के लिए पूरे जिला 322ए में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं डॉ. असजद अंसारी को बेस्ट प्रेसिंडेंट का अवार्ड मिला। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में डॉ. असजद को लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।तभी से लगातार वे कई सामाजिक कार्य किए। जिसके कारण उन्हें वर्ष 2025 में पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं आज क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जिसके लिए उन्हें और क्लब को कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लायन सीमा वाजपेयी ने क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी एमजेएफ उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. असजद ने कहा कि सत्र जिलापाल लायन सीमा बाजपेयी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर उप जिलापाल लायन सुभद्रा मजूमदार, लायन सुचित्रा रुंगटा, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के सक्रिय सदस्य लायन उमेश अग्रवाल, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा विशाल के सदस्य लायन विजय केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *