बैंककर्मी की खुदकुशी में नया मोड़:पत्नी के आरोप- नमकीन कारोबारी ने लोन में फंसाया, पैसा बेटी की कंपनी में लगाया

इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर हेमंत ब्रह्मवंशी की खुदकुशी में मंगलवार को नया खुलासा हुआ। भास्कर से चर्चा में हेमंत की पत्नी हेमलता उर्फ ममता ने आरोप लगाया कि पति को बैंक लोन के जंजाल में नमकीन कारोबारी उमेश जाजू ने फंसाया है। इधर, पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच कर रही है। हेमलता के आरोप हैं कि पति हेमंत उमेश की दुकान पर नमकीन लेने जाते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई। दोस्ती गहरी होने पर उमेश जाजू से पति हेमंत ने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट करवाने को लेकर चर्चा की। इस पर उमेश ने उन्हें सलाह दी कि किडनी ट्रांसप्लांट में 40 लाख से ज्यादा का खर्च आता है, इसके लिए काफी पैसा लगता है। उमेश ने पति को सलाह दी कि वे स्कीम 54 स्थित मकान बैंक में गिरवी रख 2 करोड़ का लोन ले लें। जब लोन का पैसा आ जाएगा तो उस पैसे को राजस्थान में बेटी (उमेश की) की कंपनी में लगा देंगे। उसके बाद कुछ ही समय में 10 से 15 करोड़ का रिटर्न आपको मिल जाएगा। उससे आप अपना मकान भी छुड़वा लेना और अन्य प्रॉपर्टी व गाड़ी-बंगले ले लेना। उमेश की बातों में आकर पति ने लोन ले लिया। लोन के रुपए भी बिना हमारी जानकारी के जाजू के कहने पर लगा दिए। घर, दुकान व खेती की जमीन भी बिकवा दी
हेमलता का आरोप है कि उमेश 2 करोड़ के लोन में जमानतदार भी है। कोर्ट से जो कुर्की का आदेश निकला है, उसमें उमेश की बेटी व उमेश का भी नाम है। लोन के 2 करोड़ रुपए के अलावा उमेश के कहने पर पति ने मेरे सोने के जेवर भी गिरवी रखवा दिए। राऊ का करोड़ों का मकान भी 40 लाख में बिकवा दिया। कस्तूरी सभाग्रह की दुकान, जो रजत जयंती कॉम्प्लेक्स में थी, उसे भी बिकवा दिया। खेती की जमीन भी बिकवा दी। लोन चुकाने के लिए बैंक के नोटिस, किडनी की बीमारी में डायलिसिस की चिंता व उमेश द्वारा कोई सहयोग नहीं किए जाने से पति तनाव में आ गए और जान दे दी। हेमंत से परिचय था, लेकिन परिवार ने जो आरोप लगाए, वे गलत हैं
हेमंत से मेरा परिचय था, लेकिन मुझ पर उनका परिवार जो भी आरोप लगा रहा है, वे गलत हैं।
– उमेश जाजू हर बिंदु पर कर रहे जांच
बैंककर्मी हेमंत ब्रह्मवंशी की आत्महत्या में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पत्नी व परिवार के सदस्यों के बयान नहीं हुए हैं। महाराष्ट्र बैंक के अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई करने का पक्ष रखा है। पत्नी ने यदि किसी पर आरोप लगाए हैं तो हम उसकी भी गंभीरता से जांच करेंगे। फिलहाल मर्ग कायम है।
– चंद्रकांत पटेल, टीआई, विजय नगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *