अमृतसर | श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने 3 यात्रियों से 700 प्राचीन सिक्के बरामद किए हैं। सिक्कों का बाजार मूल्य जांच के बाद तय होगा। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि 25 अप्रैल रात को एयर इंडिया की फ्लाइट से बैंकॉक से 3 यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जांच के लिए कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोका। यात्रियों के सामान की तलाशी के दौरान सिक्के मिले, जो प्राचीन प्रतीत हो रहे हैं। इन सिक्कों को तत्काल जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू है। अधिकारियों के अनुसार जब्त सिक्कों की ऐतिहासिक और आर्थिक महत्ता का मूल्यांकन विशेषज्ञों की ओर से किया जाएगा।


