बैंकों को विनिमय मेला लगाकर गंदे और कटे-फटे नोट बदलने का निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से झारखंड के लिए गठित मुद्रा प्रबंधन पर स्थायी समिति-एससीसीएम की 24वीं बैठक रांची के एक होटल में सोमवार को क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने बैंकों से गंदे नोटों की वापसी और उचित गुणवत्ता वाले नोटों की आपूर्ति पर विशेष जोर दिया। इस क्रम में बैंकों से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला आयोजित कर गंदे नोट, विशेषकर छोटे मूल्यवर्ग के गंदे नोटों का विनिमय कर क्षेत्र में समुचित स्वच्छ नोट उपलब्ध कराने की बात कही गई। वहीं बैंक शाखाओं से गंदे एवं कटे-फटे नोटों की बदली और नकली नोटों की रोकथाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर बताया गया कि बैंक ऑफ इंडिया, श्यामली शाखा ने बिरसा चौक पर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कांटाटोली, रांची तथा आईसीआईसीआई लालपुर शाखा द्वारा लालपुर में आम जनता के लिए एक नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का भी आयोजन किया गया, जिसे लोगों ने सराहा एवं इसका लाभ लिया। आरबीआई की झारखंड राज्य मुद्रा प्रबंधन स्थायी समिति की बैठक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *