लुधियाना में 5 बैंकों में ही ऑफलाइन पंजीकरण करने की सुविधा हैं। इनमें 4 बैंक पीएनबी के शामिल हैं, जिनकी ब्रांचें सिविल लाइंस, चौड़ा बाजार, मॉडल टाउन और इंडस्ट्रियल एरिया की ब्रांचें शामिल हैं। इसके अलावा एसबीआई फव्वारा चौक की मेन ब्रांच में ही ऑफलाइन पंजीकरण करने की सुविधा दी है। इन बैंकों के बाहर सुबह 9 बजे से ही भीड़ लगना शुरू हो जाती है, जबकि बैंक के अंदर सिर्फ पैसे जमा करवाने और निकलवाने वालों की ही एंट्री है। यात्रियों को गेट के बाहर खड़ा किया जाता है और समय तक तय नहीं किया गया है कि किस समय पंजीकरण शुरू होगा और पंजीकरण बंद करने का समय क्या है। ऐसे में घंटों यात्री बैंकों के बाहर धूप में खड़े नजर आते हैं। यात्रियों को घंटों बाहर खड़ा करने के बाद ये कहते हुए वापस भेजा जा रहा है कि पंजीकरण का एक दिन का कोटा पूरा हो चुका है, अगले दिन आएं। वही एडीसी लुधियाना अमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं आने दी जाएगी। एसडीएम स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाकर मामला चेक करवाया जाएगा और व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि पंजीकरण कराने में कोई दिक्कत न आए।


