बैंकों में 5 दिन के सप्ताह की मांग, 27 को यूएफबीयू की हड़ताल

जयपुर | बैंकों में पांच दिन के सप्ताह की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) 27 जनवरी को बैंकों में देशव्यापी हड़ताल करेगा। इसको लेकर सोमवार को जयपुर में यूएफबीयू की ओर से अंबेडकर सर्किल स्थित यूनियन बैंक परिसर में धरना दिया गया। इसमें आईबीईए के आरजी शर्मा, आइबोक के आरएल जाट, राजेश जैन, महेश शर्मा, एनसीबीई से विनिल सक्सेना, बैफी के बसंत जम्मट शामिल हुए। फोरम के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि केंद्र व राज्य के कार्यालयों, रिजर्व बैंक, नाबार्ड, बीमा, सेबी और आयकर विभाग में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है। लेकिन इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सुविधा होने के बाद भी बैंकों में 5 दिन का सप्ताह नहीं होता। इसलिए यह हड़ताल की जा रही है। हड़ताल से देश में 24 से 27 जनवरी तक चार दिन ग्राहकों को बैंक शाखाओं में सेवा नहीं मिल सकेंगी। हड़ताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर सहायक महाप्रबंधक तक शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *