भरनो| प्रखंड के डूडिया पंचायत भवन में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया के शाखा भरनो द्वारा ऋण समझौता शिविर लगाया गया। जहां लगभग 40 ऋण धारकों का समझौता कर नए ऋण स्वीकृत किए गए। मौके पर बैंक के जोनल मैनेजर अरुण कुमार ने कहा कि ऋण चुकाएं, ऋण पाएं के तहत शिविर लगाया गया है। जिसका लाभ किसान अवश्य उठाएं। मौके पर डूडिया पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा, जोनल मैनेजर अरुण कुमार, सुरेन्द्र कुमार, बीएम बसंत हजाम, शशांक मिश्रा, बीसी संजय प्रामाणिक, दिव्या देवी, बसंत उरांव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


