बैंक के भीतर ही कर ली चोरी:रामगढ़ के बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मामला, एक लाख रुपए जमा कराने पहुंची थी महिला

रामगढ़ के बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा जमा करने आई महिला के पास से एक लाख रुपए की चोरी कर ली गई है। राम ग्लास की रहने वाली गुड़िया देवी बैंक में अपना पैसा जमा करने आई थी। पैसा जमा करने के लिए वह कैश काउंटर में खड़ी थी। महिला के हाथ में एक बैग था, जिसमें पैसे थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से बैग काट, पैसे लेकर फरार हो गए। चोरों ने बैग काट ले लिए पैसे महिला गुड़िया देवी ने बताया कि वह कैश काउंटर में खड़ी थी। तभी मेरे पीछे दो-तीन लड़के आसपास घूम रहे थे। लड़के ने महिला का जमा करने वाला फॉर्म को फाड़ दिया। महिला ने अपने पति को दूसरा फॉर्म लाने के लिए भेजा। इसी बीच वह लड़का काउंटर में हाथ रख दिया और दूसरा बैग काट पैसे लेकर फरार हो गया। महिला के पास कुल एक लाख सत्तर हजार रुपए थे, जिसमें चोरों ने एक लाख की चोरी कर ली। पुलिस छानबीन में जुटी बैंक मैनेजर ने बताया कि यह घटना हुई है। इसकी सूचना तत्काल रामगढ़ पुलिस को दी गई। रामगढ़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोगों का कहना है कि बैंक परिसर में चोरी होना कहीं ना कहीं बैंक की सुरक्षा से खिलवाड़ है। बता दें कि चोरी की घटना रामगढ़ शहर में लगातार हो रही है। दो दिन पहले भी एक स्कार्पियो का शीशा तोड़कर एक लाख की चोरी कर ली गई थी। चोरी की घटना के बाद अपराधियों की पकड़ के लिए पुलिस बैंक के सीसीटीवी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *