बैंक को फर्जी ई-मेल भेजकर मर्चेंट अकाउंट के नंबर बदलवा ठगे ~26.65 लाख, 2 गिरफ्तार

जयपुर| एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर सेंटर पर फर्जी तरीके से ई-मेल भेजकर मर्चेट अकाउंट के नंबर बदलवाकर 26.65 लाख की ठगी करने के मामले में करधनी पुलिस ने दो ठगों को कोटा से पकड़ लिया। आरोपी आकाश सैनी व निशांत कुमार मीणा गंगापुरसिटी के रहने वाले हैं। बदमाशों ने 10 बैंक खातों से 26.65 लाख रुपए की ठगी कर ली। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर को एसबीआई पेमेंट सर्विस के मैनेजर ललित कुमार जैन ने करधनी थाने में रिपोर्ट दी कि किसी व्यक्ति ने फर्जी ई-मेल भेजकर मर्चेंट अकाउंट से जुड़े खाता नंबर बदलवाकर ठगी कर ली। मामले में अनुसंधान के लिए एसएचओ हरीश सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की, जिन्होंने तकनीकी आधार पर जांच कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपी ऑनलाइन सट्टा एप के बारे में जानकारी रखते है और अपना अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट में रिचार्ज के दौरान देखा कि यूपीआई आईडी के साथ-साथ टीआईडी व एमआईडी भी प्रदर्शित हो रही है। इसका फायदा उठा बदमाशों ने कस्टमर केयर सेंटर पर कॉल व ई-मेल भेजकर मर्चेंट अकाउंट से जुड़े बैंक खाते बदलवा खुद के एड करवा दिए। ऐसे में उस अकाउंट में आने वाला पैसा उनके खाते में आ गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *