बैंक खाते में 16 लाख आते ही ठग गिरफ्तार:दूसरे साथी की तलाश जारी,ठग के खाते में अलग-अलग जगह से पैसे आए थे

अलवर के अरावली विहार थाना पुलिस ने लिवारी गांव से साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समुंद्र के रूप में हुई है, जिसके बैंक खाते में अलग-अलग स्थानों से करीब 16 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस को साइबर सेल से सूचना मिली थी कि आरोपी के बैंक खाते पर चार अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। जैसे ही बड़ी राशि खाते में आई, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाते को फ्रिज करवा दिया और आरोपी को पूछताछ के लिए डिटेन किया। अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सूचना मिलने पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि वह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। फिलहाल आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *