बैंक जा रहे युवक से 11.80 लाख की लूट:जांजगीर-चांपा में बाइक सवार 3 लुटेरों ने दिया अंजाम, वारदात के बाद भागे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शुक्रवार को एक युवक के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने युवक से 11.80 लाख की लूट की है। पीड़ित कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। यह मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, चोरिया का रहने वाला गिरिश देवांगन (25) के साथ लूट हुई है। जो कि करनौद रहने वाले किरीत डड़सेना के यहां काम करता है। किरीत धान बेचने का काम करता है। इसके अलावा उसकी हार्डवेयर की दुकान है। किरीत ने गिरिश पैसे देकर बैंक भेजा था। यूनियन बैंक चांपा जा रहा था युवक पीड़ित युवक ने बताया कि वह किरीत डड़सेना के घर से पैसे लेकर यूनियन बैंक चांपा जा रहा था। जब वह दोपहर 1 बजे पुछेली गांव के पास पहुंचा, तो बाइक सवार तीन युवक लिफ्ट मांगने का बहाना कर रोकने की कोशिश की, नहीं रोकने पर उन्होंने पीछा करना शुरू किया। जब तक शोर मचाता लुटेरे भाग निकले चारपारा से पीछा करते हुए पुछेली के पास लुटेरों ने अपनी बाइक पीड़ित के बाइक के सामने अड़ा दी। इसके बाद तीनों 11.80 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए। जब तक वह शोर मचाया, लुटेरे बम्हनीडीह की ओर भाग निकले। वारदात के बाद युवक बम्हनीडीह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया है। वहीं अब पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चौराहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इस मामले में एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि कुछ संदेहियों को चिह्नांकित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही ही। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच पड़ताल जारी है। ​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *