बूंदी जिला सहकारी भूमि विकास बैंक ने अपने अवधिपार ऋणी सदस्यों के लिए एक बड़ी राहत योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 के तहत बैंक ने बकाया ऋण चुकाने वाले सदस्यों के अवधिपार ब्याज में शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। बैंक सचिव गुणवंत मीणा ने बताया कि इस योजना का लाभ उन ऋणी सदस्यों को मिलेगा जो 30 सितंबर, 2025 तक अपना बकाया ऋण अधिकतम चार किस्तों में जमा करवाते हैं। इसके अंतर्गत, ऋणी को केवल मूल ऋण राशि का भुगतान करना होगा और उन पर लगा पूरा अवधिपार ब्याज माफ कर दिया जाएगा। बैंक सचिव ने यह भी बताया कि बैंक ने 5 लाख रुपए से अधिक बकाया वाले 39 ऋणी सदस्यों की एक सूची जारी की है। यह सूची उन लोगों के लिए है जो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस सूची में घीस्या (बोयाखेडा), मांगीबाई (करिरिया), रामसुख कंवरा (कंवरपुरा), गफूर खां (अलोद), श्रीलाल (मालीपुरा), जानकीलाल (डबटा), परमानन्द (सामरबा), मांगीबाई (करीरिया), श्रीलाल (सामरवां), भूरा (सामरवाडी), भोमा (देवरिया), बद्री (रेठोदा), बहादुर सिंह (पीपल्या हाडा), गोपाल (केदारों की झोपड़िया), हरचंदा (उमर), चौथमल (दांता), रामनारायण (खेडली देवजी), मोहनलाल (बहडावली), रामलक्ष्मण (रूपपुरा), गणेश (माणकचौक), हाथीडा (मालेडा), चौथमल (बांसी), शोनाथ (रामगंज), रामकरण (कलमिया), ब्रदी (बाल), गोबरी लाल (झालीजी का बराना), बजरंग लाल (अडीला), रामलक्ष्मण (नोताडा धरावन), कृष्णा देवी (फजलपुरा), हीरा (नीम का खेडा), रामचन्द्र (सामरवाडी), भुवाना (दुगारी), श्योजी (टोपा), अणदा (सलावलिया), छगना, नन्दा (निमोद), रामचन्द्र (बालोला), मोडू (करवाला), घन्ना लाल (खेडलीखुर्द) और कस्तूरा (छापरदा) शामिल हैं। लाभ न लेने पर सिविल स्कोर होगा प्रभावित
सचिव ने बताया कि इस एक मुश्त समझौता योजना का लाभ उठाकर अपना खाता बंद नहीं करवाने पर, भविष्य में अन्य सहकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। इसके साथ ही उनके क्रेडिट स्कोर (सिविल) पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार का ऋण लेना मुश्किल हो सकता है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि खाता निस्तारण के समय 1 जुलाई, 2024 से लेकर अंतिम भुगतान की तारीख तक का ब्याज अलग से जमा करवाना होगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए ऋणी सदस्य बैंक के सचिव गुणवंत मीणा (8586836779) और अनूप कुमार बैरागी (9785781123) से संपर्क किया जा सकता है।


