अमृतसर| दिन-दहाड़े दो नाकाबपोश नवां पिंड स्थित एचडीएफसी बैंक में गन प्वाइंट पर 3 लाख 96 हजार 340 रुपए की लूट करके फरार हो गए। थाना जंडियाला की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान नहीं कर पाई है।


