बैंसला बोले- लोग आगे बढ़ेंगे तो राजस्थान बढ़ेगा:सामाजिक न्याय और सौहार्द के कार्यक्रम में हुए शामिल, मनमुटाव खत्म करने की दी नसीहत

भरतपुर ऑडिटोरियम में सामाजिक चेतना और विकास संस्थान की तरफ से सामाजिक न्याय और सौहार्द का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बैंसला रहे। इस दौरान विजय बैंसला ने कहा कि हमें सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए। अगर लोग तरक्की करेंगे तो, राजस्थान आगे बढ़ेगा। इस दौरान विजय बैंसला ने कहा कि राजस्थान जाति प्रधान प्रदेश है। मेरा पूरे राजस्थान से निवेदन है कि हर तहसील और जिला स्तर पर सर्व समाज की हर जाति में से प्रमुख लोगों को लेकर एक कमेटी बनाई जाए। जहां जो भी समस्याएं हो उनका समाधान हो जाए। हमें किसी जाति को आगे नहीं लेकर जाना है। हमें राजस्थान को आगे लेकर जाना है। जो लोग यहां रहते हैं, राजस्थान उनसे बनता है। वह लोग अलग-अलग जाति और अलग-अलग जगह आते हैं। अगर हम लोग एक-एक घर नहीं जा सकते तो, उन्हें स्ट्रक्चर से जोड़कर आगे लेकर जाए। अगर हम एक साथ चलेंगे तो, सबका साथ दे पाएंगे। जिससे राजस्थान आगे बढ़ेगा। यह चीज राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में होना चाहिए। ज्यादातर समस्याएं आपसी मनमुटाव, लीगल केस की सामने आती है। जिसके कारण माहौल हो जाता है। अगर किसी समाज के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं तो, हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। इसके अलावा व्यापार है। अगर हम व्यापार के गुण सीख ले तो, एक ही समाज नहीं दूसरा समाज भी आगे बढ़ सकता है। उन समाज के लोगों को बढ़ाया जा सकता है जिनमें केपेबिलिटी है। सभी को एक ही एजेंडा लेकर चलना है की हमें राजस्थान को आगे बढ़ाना है। तभी राजस्थान आगे बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *