बैकुंठपुर में झाड़ियों में मिलीं सरकारी दवाइयां:2029 तक एक्सपायरी वाली दवाएं फेंकी गईं; CGMSC का होलोग्राम मिला

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में नुरुल हुडा मैरेज हॉल के पीछे झाड़ियों में सरकारी जीवन रक्षक दवाइयां मिली हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जांच में पता चला कि ये दवाइयां अभी भी उपयोग योग्य हैं। इन दवाइयों की एक्सपायरी 2026 से 2029 तक है। दवाइयों पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) का होलोग्राम लगा हुआ है। यह होलोग्राम पुष्टि करता है कि ये दवाइयां सरकारी आपूर्ति की हैं। ये दवाइयां गरीब मरीजों को मुफ्त में दी जानी थीं। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इतनी मात्रा में सरकारी दवाइयां बाहर कैसे पहुंचीं। जल्द जांच कराई जाएगी – कलेक्टर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को दैनिक भास्कर ने फेंकी गई दवाइयों का वीडियो और फोटो भेजा है। उन्होंने जांच शुरू होने की बात कही है। वे जांच रिपोर्ट की कॉपी भेजने वाले हैं। जनता जानना चाहती है कि दोषियों पर कार्रवाई कब होगी। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *