बैकुंठ एकादशी पर 29 दिसंबर से श्रीविष्णु सहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान

रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में धनुर्मास के अवसर पर बैकुंठ एकादशी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। मंदिर में वर्तमान में धनुर्मास-श्रीगोदा व रंगनाथ व्रत चल रहा है। वैष्णव परंपरा में इस मास का विशेष महत्व है। धनुर्मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को वैकुंठ एकादशी कहा जाता है, जिसे वैकुंठोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मंदिर में यह महोत्सव 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होगा। चार दिनों तक श्रीविष्णु सहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार सहस्त्रनाम अर्चना से भगवान श्रीविष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और साधक को इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *