बैग काटकर महिलाओं ने उड़ाए दो लाख रुपए:बैंक जाते वक्त हुई वारदात, ई रिक्शा में सवारी बन बैठी थी दो महिलाएं

हजारीबाग में दो महिलाओं ने ई रिक्शा सवार एक बुजुर्ग महिला के बैग को काटकर दो लाख रुपए उड़ा लिए। बुजुर्ग महिला रुपए जमा करने के लिए बैंक जा रही थी और इसी दौरान यह वारदात हुई। आरोपी दोनों महिलाओं के साथ एक बच्चा भी था। पीड़ित सरोज देवी पति स्वर्गीय बसंत नारायण सिंह हजारीबाग जिले के चानो गांव की रहने वाली हैं। वो बैग में दो लाख रुपए लेकर ई रिक्शा से बैंक जा रही थी। ई रिक्शा में पहले से एक लड़की बैठी थी। कुछ दूर चलने पर दो और महिलाएं एक बच्चे को लेकर ई रिक्शा में बैठी। महिलाओं के पास एक थैला था, जिसे उन्होंने सरोज देवी के बैग के ऊपर रख दिया। बैंक के पास ही उतरी दोनों महिलाएं भी सरोज देवी ने बताया कि बच्चा बार-बार नीचे से उनके बैग पर पैर मार रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी जताई। इसी बीच दोनों महिलाओं ने उनका बैग काट लिया और रुपए निकाल लिए। जब वह बैंक के पास ई रिक्शा से नीचे उतरी तो दोनों महिलाएं भी उतर गई। जब सरोज देवी ने बैग चेक किया तो रुपए गायब थे। उन्होंने शोर मचाया पर तब तक ई रिक्शा भी वहां से निकल चुका था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *