बैजूपाड़ा बीजेपी मंडल अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव:धक्का मुक्की कर 21 हजार रुपए लूटे, बोले-कुछ दिन पहले उत्पात मचाने वालों की शिकायत की थी

दौसा जिले के बैजूपाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा पर सोमवार रात पथराव किया गया और उनसे 21 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना तब हुई जब वे बांदीकुई से अपने गांव पातरखेड़ा जा रहे थे। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कानेटी गांव के पास फेंके पत्थर
मुकेश मीणा ने बताया-रात करीब 10 बजे वे अपनी बोलेरो कार से बांदीकुई से पातरखेड़ा जा रहे थे। कानेटी गांव के पास एक सुनसान जगह पर चार-पांच युवक खड़े थे, जिन्होंने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए सीट के नीचे छिपकर खुद को बचाया। पथराव से बोलेरो का आगे का कांच टूट गया। धक्का मुक्की कर जेब से 21 हजार रुपए निकाले
जब वे कार से नीचे उतरे, तो युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनकी जेब से 21 हजार रुपए निकाल लिए। घटना के बाद देर रात बैजूपाड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कुछ दिन पहले गांव में उत्पात मचा रहे युवकों की शिकायत की थी
मंडल अध्यक्ष मीणा ने बताया-कुछ दिनों पहले गांव में कुछ युवक उत्पात मचा रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर इन युवकों ने उन पर हमला किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
इस मामले में मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैजूपाड़ा तहसीलदार को एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। …. यह खबर भी पढ़ें राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़े:मंच पर चढ़ने से रोकने पर दो पदाधिकारियों में विवाद, दूसरे नेताओं ने अलग किया जयपुर में गुरुवार को BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। मामले को लेकर देर शाम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *