छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर स्वेच्छानुदान राशि से रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि ईश्वर साहू ने अपने स्वेच्छानुदान राशि का बड़ा हिस्सा अपने, PSO और PA के रिश्तेदारों को बांट दिया। दीपक बैज ने कहा कि स्वेच्छानुदान की राशि जरूरतमंदों की मदद के लिए होता है। विधायक जी तो बंदरबांट करने में लगे हैं। कहावत है न कि ‘माले मुफ्त दिले बेरहम।’ वहीं, सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी की है। आरोप है कि करीब 20 से ज्यादा नजदीकी रिश्तेदारों को 40 हजार, 30 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपए तक दिए गए हैं। इन आरोपों पर MLA ईश्वर साहू ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं, विधायक बन गया हूं, इसलिए कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। फिजूल बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने जारी की लिस्ट कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में एक लिस्ट जारी कर लिखा ‘भाई का… चाचा का… मामा का… सबका पैसा ले रहा ईश्वर साहू। चिलम-तंबाकू का डब्बा खोजने में व्यस्त विधायक ईश्वर साहू और उनके सुरक्षा में तैनात PSO ओम साहू का यह कारनामा देखिए। शासन की स्वेच्छानुदान राशि, जो जरूरतमंदों को मिलनी चाहिए, उसे परिवार में बांटकर खा गए’ कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा- ईश्वर साहू ईश्वर साहू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि ऐसा नहीं है, विरोधियों का काम है। जो भी अपना आवेदन लेकर आया, हमने सभी के आवेदन लिए। उस आधार पर स्वेच्छानुदान दिए जाने वालों की लिस्ट बनाई। अभी तक 2 हजार लोगों का नाम भेजा गया है। इनमें 500-700 लोगों को राशि दी जा चुकी है। विधायक ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं, विधायक बन गया हूं, इसलिए कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा। फिजूल बदनाम करने की कोशिश कर रहे। उनके मंत्री-नेता जेल में है। उन्हें खुद आइना देखना चाहिए। जानिए कौन हैं विधायक ईश्वर साहू सांप्रदायिक हिंसा और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस को घेरती रही है। ईश्वर साहू का बेटा बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा में मारा गया था। 2023 विधानसभा चुनाव में इसे देखते हुए ही बीजेपी ने ईश्वर साहू को टिकट दिया था। ईश्वर साहू ने 7 बार के विधायक और भूपेश सरकार में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को हरा दिया था। ननों की गिरफ्तारी सरकार की साजिश- बैज बैज ने बताया कि दुर्ग जिले में नन गिरफ्तारी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूडीएफ सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। अमित शाह ने कहा है कि वे उनकी रिहाई में मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्य सरकार को कोर्ट में जमानत का विरोध नहीं करने के निर्देश देंगे। इस पर बैज ने कहा कि अमित शाह के बयान से साफ हो गया कि राज्य सरकार ने बजरंग दल के दबाव में ननों को गलत ढंग से गिरफ्तार किया है। केरल भाजपा अध्यक्ष इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि नन निर्दोष हैं। उनकी गिरफ्तारी गलत है। बैज बोले- प्रदेश में बजरंग दल आतंक का पर्याय बना दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश में बजरंग दल भय और आतंक का पर्याय बन चुका है। कभी वे मुस्लिमों को टारगेट करते हैं, कभी ईसाइयों को, कभी सिखों को। बजरंग दल के फैलाए जा रहे आतंक से प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार मितानिनों को धोखा दे रही- दीपक बैज मितानिनों के मुद्दों को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मितानिनों से वादा किया था वे उनके नियमित वेतन की व्यवस्था करेंगे, उनका वेतन बढ़ाएंगे, नियमितिकरण करेंगे। डेढ़ साल हो गया सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही। नारियल चढ़ाने के बाद भी निराकरण नहीं तहसीलदारों की हड़ताल पर बैज ने कहा कि प्रदेश के तहसीलदार हड़ताल पर है। पूरे प्रदेश में राजस्व का काम प्रभावित हो रहा है। बताते हैं तहसीलदारों ने नारियल की एक किस्त भी चढ़ा दी है, उसके बाद उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। …………………… छत्तीसगढ़ में राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भूपेश बोले-बृजमोहन इतने साहसी कि मोदी टेबल के नीचे छिपे: कहा- ट्रंप पर क्यों चुप हैं, उन्हें हिम्मत देनी चाहिए,बजरंग दल की गुंडागर्दी चल रही छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वोट के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केरल भाजपा कहती है कि कोई धर्मांतरण और मानव तस्करी नहीं हुई। जबकि छत्तीसगढ़ भाजपा उल्टा धर्मांतरण का आरोप लगा रही है। पढ़ें पूरी खबर…


