बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री और सांसद भिड़े:उम्मेदाराम बोले- गजेंद्र सिंह झूठ बोल रहे; शेखावत ने कहा- नोटिस जेब में रखकर घूमते रहे बेनीवाल

जैसलमेर में बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल आमने-सामने हो गए। सांसद ने कहा- केंद्रीय मंत्री झूठ बोल रहे हैं। गजेंद्र सिंह बोले- नोटिस को जेब में सांसद घूमते रहे। दरअसल, शनिवार को हुई डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (DISHA) की बैठक को लेकर ये विवाद हुआ। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिकायत की है। बेनीवाल ने कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत पर एक पार्टी प्रवक्ता बनकर काम करने और बिना उनकी मौजूदगी में बैठक आयोजित करने पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं दिशा कमेटी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- जब 15 दिन पहले ही लेटर मिल गया था, तो वे मुझे बता ही देते, सोशल मीडिया पर ट्वीट करके क्या साबित करना चाहते हैं। मंत्री शेखावत बोले- वे नए-नए कांग्रेस में आए हैं और उसकी पाठशाला में पढ़ रहे हैं। उनकी इस हरकत से कांग्रेस का स्वभाव झलक रहा है। गजेंद्र बोले- 15 दिन तक नोटिस जेब में रखकर घूमते रहे
सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- आज से 21 दिन पहले मैंने बैठक करने के लिए जिला प्रशासन को सूचना भेजी थी। नियम के मुताबिक बैठक से 15 दिन पहले नोटिस भेजा जाना जरूरी है। जिला प्रशासन ने सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को नोटिस भेज दिया था। अगर वे 15 दिन पहले ही मुझे कॉल करके अपनी बात बता देते तो, बैठक आगे बढ़ा दी जाती, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर केंद्रीय मंत्री पर जवाबी हमला किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *