बैठक में कांग्रेस महिला संगठन को मजबूत करने पर की गई चर्चा

चाईबासा| खूंटी लोकसभा व खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खूंटपानी पंडराशाली में शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सकरी दोंगो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस महिला संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया गया है। साथ ही प्रखंड परिसर में प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक हेल्प डेक्स केन्द्र लगाकर जनता की जन समस्याओं को सुना जाएगा। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जनता को इसका लाभ दिलाया जाएगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी महिला प्रखंड अध्यक्ष गीता हेंब्रम, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुमार, प्रखंड महासचिव मनोज दास, नरेश पूर्ति, बबलू कान्डेयांग, जीवन सिंह जामुदा, अमीर पूर्ति, जितराय जामुदा, गोपी बोदरा, विजय लेयांगी, मानकी लामय, हीरालाल तियू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *