बैठक में छात्रों की उपस्थिति व नशामुक्ति पर की गई चर्चा

भास्कर न्यूज | डौंडी बुधवार को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कुमुडकट्टा में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, वार्षिक परीक्षा, विद्यार्थी उपस्थिति, नशा मुक्ति तथा अन्य शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चितरंजन शिवाने ने अपने पुत्र रत्न की प्राप्ति के उपलक्ष्य में पूर्ण न्योता भोज का आयोजन भी किया, जिसमें चावल, दाल, सब्जी, भजिया और मिठाई का आयोजन किया गया। बैठक में 105 छात्र-छात्राएं, 7 शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमुडकट्टा के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और लगभग 40 पालक उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका सत्तो नरेटी, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक बीएल साहू, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य बीएल नायक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डामेश्वरी मानिकपुरी, उपसरपंच मंगियाराम उईके, पूर्व उपसरपंच मनोज कौशल, ग्राम प्रमुख ठाकुर राम नरेटी, सेवानिवृत्त कर्मचारी चरणलाल कुलदीप, प्रभारी प्राचार्य तरूण कुमार भारती सहित अन्य शिक्षक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *