बैठक में निर्णय- पर्यावरण संरक्षण और अरपा स्वच्छता का करेंगे कार्य

बिलासपुर| अरपा अर्पण महाअभियान समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2026 में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जून माह में होने वाले वृहद पौधारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जानवरों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जून माह से “हमर मेड़ हमर पेड़” अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत किसान से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने खेतों की मेड़ों पर फलदार पौधों का रोपण करें। समिति ने शहर के भीतर पेड़ों पर लगे पिन, कील और विज्ञापनों को हटाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने तथा नगर निगम से सख्त कार्रवाई का आग्रह करने का निर्णय लिया। अरपा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम बिलासपुर से एसटीपी को पूर्ण रूप से कार्यशील करने, मूर्ति विसर्जन के लिए स्थायी कुंड निर्माण, अरपा नदी में कचरा, फूल-माला डालने पर रोक और सुरक्षा के लिए पुलों पर जाली लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए औपचारिक आग्रह करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता श्याम मोहन दुबे ने की। जय पाठक, दिग्विजय पाठक, अमित रंजन पांडेय, सीमा चतुर्वेदी, पराग यादव, अनिल यादव, आशुतोष तिवारी, आशुतोष शर्मा, संजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विशाल धीवर, जयंत श्रीवास्तव, डॉ. आलोक मिश्रा, मनीष पुरी, डॉ. रवि पटेल एवं वर्षा ताम्रकार सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *