भास्कर न्यूज | बालोद गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को बैठक हुई। उप जोन समन्वयक केपी सिंह ने कहा कि बालोद शहर का सौभाग्य है कि 108 कुंडी यज्ञ की स्वीकृति हरिद्वार से मिली है। आयोजन के सभी विषयों पर गहन चिंतन करें। गुरुदेव की युग निर्माण योजना को समझें। गुरुदेव की पूर्व घटनाओं की जानकारी दी। कहा कि योजना बनाकर अच्छी तैयारी करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें। कलिहारी ने बताया कि 108 कुंडी यज्ञ की स्वीकृति हरिद्वार से मिली है। गांवों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कई गांवों में दीप यज्ञ हो चुके हैं। युग साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे परिजन में जो कमजोरी है, उनमें सुधार करना होगा। अपने व्यक्तित्व को निखारना होगा। ज्यादा से ज्यादा समय दान करें। गुरुदेव के कार्य में तन, मन, धन से सहयोग करें। बैठक से पहले टॉक, महिलांग और लोकनाथ साहू ने मां गायत्री का पूजन किया। टॉक ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना है। देव स्थापना करनी है। गायत्री परिवार फोटो माला और साहित्य भेंट करेगा। उन्हीं में से यज्ञ के लिए यजमान तय किए जाएंगे। उनसे संकल्प पत्र भरवाना होगा। शहर के सभी मोहल्लों में दीप महायज्ञ किया गया बालोद ब्लॉक समन्वयक लोचन राम साहू ने बताया कि बालोद ब्लॉक में पांच कुंडी यज्ञ और दीप यज्ञ किए जा रहे हैं। बालोद समन्वयक सदस्य गांव-गांव प्रचार कर रहे हैं। नगर समन्वयक अध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि बालोद शहर के सभी मोहल्लों में दीप यज्ञ किया गया है। आगे भी घर-घर देव स्थापना की जाएगी। अभी 20 घरों में अन्न घट जारी है। बाकी घरों में संपर्क करना बाकी है। मिलन सिन्हा ने 51 कुंडीय यज्ञ की सफलता की कहानी साझा की। कहा कि मिलजुलकर एकता बनाए रखनी चाहिए। कांति साव ने बताया कि अब तक 365 घरों में देव स्थापना और 50 घरों में अन्न घट किया गया है। मंच संचालन कमल साव ने किया।


