धौलपुर के बड़ी फील्ड स्थित बैडमिंटन कोर्ट परिसर में रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वर्ग के कुल 107 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि माध्यमिक वर्ग में प्रिंस गोयल ने विजेता का खिताब जीता। इसी वर्ग में देवांश यदुवंशी उपविजेता रहे। छात्राओं की श्रेणी में माधवी शर्मा ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि साक्षी को उपविजेता का स्थान मिला। उच्च माध्यमिक वर्ग में शौर्य सिंह ने छात्र वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। मयंक शर्मा इस वर्ग में उपविजेता रहे। छात्राओं की श्रेणी में प्रियांशी शर्मा विजेता और नबीला दाउदी उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में नाजिश रखान मुख्य निर्णायक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक जॉन धावत, सचिव अमित गर्ग सहित जेम्स केएस, योगेश शर्मा, मुकेश दिवाकर, सुरेंद्र सचदेवा, सुनील शर्मा और अरविंद सिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


