बैतूल-इंदौर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दनोरा के पास गड़ा टोल के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मुकेश देशमुख (46) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मुकेश को तत्काल NHAI की एम्बुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल लाया गया थी। हादसे के समय मुकेश अकेले बाइक से बैतूल की ओर जा रहे थे। मुकेश देशमुख मूल रूप से धनोरा जीन के रहने वाले थे और खेती का काम करते थे। बच्चों की पढ़ाई के कारण वे बैतूल में रह रहे थे। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जांच जारी है।


