बैतूल के मजदूर की महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में मौत:शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बैतूल जिले के चुना लोमा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय युवक की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वहां टेंट का काम करता था। मंगलवार तड़के 3 बजे उसका शव एंबुलेंस से बैतूल लाया गया। यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक हेमंत (36) पिता साहबलाल पिछले चार महीने से औरंगाबाद में टेंट लगाने का काम कर रहा था। उसके साथ गांव और आसपास के 16-17 अन्य लोग भी गए थे। साथियों ने बताया कि हेमंत कमरे में अचेत मिला था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप- पेमेंट को लेकर धमकी मिली थी परिजनों ने हेमंत की मौत को स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या बताया है। उनका आरोप है कि पेमेंट को लेकर हेमंत को धमकियां मिल रही थीं। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मारपीट की आशंका है। परिजन अब साथ गए लोगों से पूछताछ की मांग कर रहे हैं। पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी मामले की प्राथमिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *