मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ ने बैतूल जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) प्रशिक्षण शिविर के लिए किया है। चयनित खिलाड़ियों को 30 नवंबर तक सिवनी में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इन खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2025 में छिंदवाड़ा में आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। बैतूल की टीम ने इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इन खिलाड़ियों का चयन हुआ चयनित खिलाड़ियों में यश अग्रवाल, प्रवीण परते और निमेष डफरे शामिल हैं। टीम के हेड कोच और चयन समिति सदस्य प्रवीण यादव ने बताया कि ये खिलाड़ी आगामी सीनियर नेशनल (संतोष ट्रॉफी) फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ ने पत्र जारी कर बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को 30 नवंबर 2025 तक सिवनी स्थित चयन स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।


