बैतूल नपा के दो कर्मचारियों के शव कुएं से मिले:साथी कर्मचारियों के तानों से तनाव में थे दोनों, सुसाइड नोट भी मिला

बैतूल में बुधवार सुबह बयावड़ी के पास एक कुएं से पूर्व महिला पार्षद और नगर परिषद कर्मचारी की कुएं से लाश मिलीं। दोनों मंगलवार रात से घर नहीं पहुंचे थे। कुएं के पास बाइक और चप्पल मिलने पर पुलिस ने तलाश कर शव बरामद किए। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतकों की पहचान रजनी डुंडेले (48) और मिथुन (29) के रूप में हुई है। रजनी पार्षद रह चुकी है और नगर परिषद में लिपिक भी थीं, जबकि मिथुन वाटर सप्लाई विभाग में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार रात करीब 9 बजे से लापता थे। महिला का मोबाइल घर में ही मिला, जबकि मिथुन की लोकेशन उसके खेत के आसपास मिली। बुधवार सुबह उनकी बाइक और चप्पल कुएं के पास मिलीं। इसके बाद पुलिस ने खोज कर पहले रजनी और फिर मिथुन का शव निकाला। कर्मचारियों के तानों से तनाव में थीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रजनी के परिजनों ने बताया कि नगरपालिका के कुछ कर्मचारी उन पर अशोभनीय कमेंट करते थे। रजनी विधवा थीं और मिथुन को बेटे की तरह मानती थीं, लेकिन ऑफिस में उनके संबंधों को लेकर अफवाहें फैलाई जाती थीं। परिजनों का कहना है कि इन्हीं तानों और मानसिक दबाव के कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया हो सकता है। सुसाइड नोट बरामद, पुलिस ने गोपनीय रखा कुएं से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए गोपनीय रखा है। टीआई अंजना धुर्वे ने कहा कि दोनों शवों का पीएम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की तस्दीक की जा रही है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *