बैतूल-नागपुर फोरलेन पर यात्री बस पलटी:खराबी के बाद न्यूट्रल होकर पीछे लुढ़की, 15 यात्री घायल

बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सोमवार रात लगभग 9 बजे सापना-सोहागपुर जोड़ के पहले एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से बैतूल के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बस बैतूल से बिसनूर की ओर जा रही थी। रास्ते में बस में खराबी आने के बाद ड्राइवर ने उसे ठीक किया और दोबारा चलाना शुरू किया। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर चौधरी ढाबे के पास बस फिर से खराब हो गई। ठीक करते समय तेजी से पीछे गई
ड्राइवर बस को ठीक कर रहा था कि अचानक वह न्यूट्रल हो गई और तेजी से पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क से नीचे जाकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में घायल हुए यात्रियों के नाम
नीता पति मुकेश (30), गौला; सागर धनराज (18), रावा सिखेड़ा; सोनू हनुते (34), इंखेड़ा; नामदेव गाकरे (32), इंखेड़ा; दुर्गा बाई (40); राहुल (33); सनम (20), गौला; मीरा बाई (60), बडोरा; पवन (25), निम्नवाड़ा; सीमा (44), निम्नवाड़ा; मीरा बाई (75), इकलहरा; गेंदराव (81), इकलहरा; कन्हैया (19), गौला; अंजू (55), इंखेड़ा; और लता (35), पौनी। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *