बैतूल पुलिस ने लापता 25 नाबालिग को खोजा:मुस्कान अभियान के तहत चलाई सर्चिंग, अलग अलग राज्यों से मिलीं बालिकाएं, 34 मामले अभी भी पेंडिंग

बैतूल पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न राज्यों से 25 लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी बालिकाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2017 से अब तक कुल 62 नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले दर्ज किए गए थे। नवंबर में शुरू किए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 25 लड़कियों का पता लगाया, जबकि 34 मामले अभी भी अनसुलझे हैं। अलग-अलग राज्यों में मिली
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद की गई लड़कियां गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे हैदराबाद, गांधीधाम, नागपुर, परतवाड़ा, उज्जैन और छिंदवाड़ा से मिली हैं। पुलिस ने इनकी तलाश में मोबाइल लोकेशन, सोशल मीडिया ट्रैकिंग और स्थानीय पुलिस की सहायता ली। महिला सेल की डीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि अधिकांश नाबालिग लड़कियां किसी परिचित या जानकार के साथ घर से गई थीं। अब तक की जांच में अपहरण या किसी गंभीर अपराध का कोई मामला सामने नहीं आया है। बैतूल पुलिस की टीम ने तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह भी बताया कि इन मामलों में परिवारों की लापरवाही और किशोर उम्र के रिश्तों से जुड़े पहलू भी सामने आए हैं, जिनकी आगे जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *