बैतूल में किसान ने खेत में कीटनाशक पिया:इलाज के दौरान मौत; परिजन बोले- सांस लेने में तकलीफ रहती थी

बैतूल के आठनेर क्षेत्र में बुधवार को एक किसान ने खेत में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना गुड़गां कोयलारी गांव की है। यहां 60 वर्षीय किसान ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने खुद अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों को बुलाया गया। पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल रेफर किया परिजन किसान को पहले बाइक से गांव लाए और फिर निजी वाहन से आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा परिजन किसान को जिला अस्पताल न ले जाकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक को सांस लेने में तकलीफ रहती थी और वह खेत के मकान में पत्नी के साथ रहता था। उस पर न तो कोई कर्ज था और न ही किसी तरह की पारिवारिक परेशानी बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *