बैतूल में खाना खाते समय महिला की अचानक मौत:पुलिस ने साइलेंट अटैक या फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई, विसरा जांच के लिए भेजा

बैतूल के छुरी गांव में बेटी के घर आई एक महिला की खाना खाते समय अचानक बेहोशी छा जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने इसे संदिग्ध मामला मानते हुए मृतिका का पोस्टमॉर्टम करवाया है और बिसरा जांच के लिए संरक्षित कर लिया है। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर माल निवासी 55 वर्षीय जानकी बाई, रविवार शाम अपनी बेटी से मिलने उसके घर छुरी आई थीं। उनके जवाई नितेश वड़ीवा ने बताया कि रात के भोजन के दौरान जानकी अचानक बेहोश हो गईं। परिवार ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फूड पॉइजनिंग या साइलेंट अटैक की आशंका परिजनों ने बताया कि जानकी मजदूरी का काम करती थीं और उनके दो बच्चे हैं। खाना खाने से पहले उन्होंने हल्की शराब का सेवन भी किया था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग का शक है, इसलिए मृतिका का बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। हालांकि, जिस तरह से मौत हुई, उसे देखते हुए पुलिस इसे साइलेंट अटैक मान रही है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *