बैतूल में तीन दिवसीय श्री अन्न मिलेट्स मेला-2026 शुरू:पद्मश्री लहरी बाई 150 प्रकार के मिलेट्स लेकर पहुंचीं, लोग बोले- यह सेहत का उत्सव

बैतूल शहर के शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम में रविवार से तीन दिवसीय श्री अन्न मिलेट्स मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार और नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण पद्मश्री लहरी बाई (डिंडौरी) रहीं, जिन्हें मिलेट्स की ब्रांड एंबेसडर के रूप में जाना जाता है। वे अपने साथ 150 प्रकार के मोटे अनाज (मिलेट्स) लेकर पहुंचीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी और कांगनी जैसे मोटे अनाजों से बने विभिन्न व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही बच्चों और महिलाओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रत्याशा फाउंडेशन, ताप्ती दर्शन ट्रस्ट और कृषि विभाग बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर श्री अन्न के महत्व को समझें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *